फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 sell shopper holding Palithin

20 दुकानदार पालीथिन बेचते पकड़े

Sat, 21 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 21 Mar 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
20 sell shopper holding Palithin

पालीथिन बिक्री पर हाईकोर्ट के सख्ती के बाद प्रशासन और नगर निगम के अफसर हरकत में आ गए। शुक्रवार को प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने दो चरणों में शहर के अलग-अलग हिस्से में अभियान चलाया और दुकानदारों पर जुर्माना ठोका है। अब अभियान लगातार जारी रखने की बात भी अफसर कह रहे हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पालीथिन का इस्तेमाल होेने की दशा में अफसरों पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को जैसे ही कार्यालय खुला अभियान को लेकर अधिकारी दौड़ भाग करने लगे। उप नगर अधिकारी नीरज जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहिन कुमार और टैक्स अफसर बृजेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में टीम ने काठगोदाम से लेकर टेढ़ी पुलिया तक दोपहर में अभियान चलाया। इसमें सात दुकानदार प्रतिबंधित पालीथिन बेचते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन


इन पर 6500 रुपए का जुर्माना ठोका गया। तीन बजे के बाद एसडीएम पंकज उपाध्याय, तहसीलदार मोहन सिंह और निगम की टीम ने सब्जी मंडी क्षेत्र में अभियान चलाया। इसमें 13 दुकानदारों को पकड़ा गया। एसडीएम ने बताया कि सभी दुकानदारों से 13 हजार का जुर्माना वसूलने के साथ ही 10 किलो पालीथिन जब्त की गई है। इस दौरान भोटिया पड़ाव पुलिस की टीम भी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed