फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 passengers injured in private and school bus collision

निजी व स्कूल बस में आमने-सामने की भिड़ंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
20 passengers injured in private and school bus collision
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से हल्द्वानी जा रही निजी बस बृहस्पतिवार को बेलगढ़ चौकी के पास स्कूल बस से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल रहीं। घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी एसके मीणा ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना। निजी बस में 40 यात्री सवार थे, जबकि स्कूल बस खाली थी।
विज्ञापन

राजेंद्र बस सर्विस की प्राइवेट बस बृहस्पतिवार को रामनगर से 40 सवारियों को भरकर हल्द्वानी जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैलगढ़ चौकी के पास प्राइवेट बस की गैबुआ स्थित हिलवुड एकेडमी की स्कूल बस से भिड़ गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने किसी तरह बस में घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। आंशिक चोटल यात्री अपना इलाज कराकर घर को चले गए। हादसे में गंभीर घायल स्कूल बस चालक, परिचालक और महिला सिपाही सहित आठ यात्रियों का इलाज चल रहा है। निजी बस चालक रजा हुसैन और परिचालक दिलशाद हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार मीणा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उनके साथ सीओ पंकज गैरोला और कोतवाल रवि कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल यात्रियों की सूची
(1) 27 वर्षीय कोमल शर्मा पुत्री हरिशंकर शर्मा निवासी नियर रोडवेज रामनगर, 30 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी नया गांव चौहान पीरुमदारा, 35 वर्षीय ताहिर हुसैनी पुत्र हबीर्बुरहमान निवासी खताड़ी, 27 वर्षीय फईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी खताड़ी, 43 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी आनंद सिंह निवासी बांसटीला, 37 वर्षीय महिला सिपाही उमा मौर्या, 60 वर्षीय धरम गिरी पुत्री बिशन गिरी निवासी दुर्गापुरी रामनगर, 60 वर्षीय कैलो देवी निवासी भवानीगंज, 27 वर्षीय रोहित देवल पुत्र राधेश्याम निवासी हनुमानगढ़ी, 43 वर्षीय पदमा देवी पत्नी भुवनचंद निवासी बैलपड़ाव, 19 वर्षीय राजेंद्र बिष्ट पुत्र मोहन बिष्ट निवासी पड़बड़ा धारी ब्लॉक मुक्तेश्वर, 21 वर्षीय आशीष पुत्र कैलाश निवासी लामाचौड़, 45 वर्षीय जगदीश पुत्र गोविंद राम, 17 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासीगण पाटकोट, 50 वर्षीय मनोहर सिंह रावत पुत्र प्रताप सिंह निवासी भतरौंजखान, 45 वर्षीय पवन गिरी पुत्र फूल गिरी निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, 23 वर्षीय शालिनी पुत्री ओमप्रकाश निवासी मालधन, रिद्धी बिष्ट पुत्री निशांत बिष्ट निवासी छोई, 30 वर्षीय नेहा पत्नी उमेश जोशी निवासी धनखौला रामनगर, 35 वर्षीय कोमल बख्शी निवासी चिल्किया रामनगर।
स्कूल बस का स्टेयरिंग फंसने से हुआ हादसा
रामनगर (नैनीताल)। हादसे में घायल स्कूल बस चालक पवन गिरी ने बताया कि वह स्कूल में छुट्टी के बाद 36 बच्चों को छोड़कर रामनगर आ रहा था। जब वह बेलगढ़ चौकी के पास पहुंचा तो सामने से अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में ब्रेक लगाने के बाद स्टेयरिंग एक तरफ फंस गया। स्टेयरिंग फंसने से बस एक तरफ को दौड़ती गई और सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई। बताया कि परिचालक फईम को गंभीर चोट आई हैं। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

डाक लेकर जा रही थी महिला सिपाही
हादसे में घायल महिला सिपाही उमा मौर्या रामनगर थाने से डाक लेकर कालाढूंगी जा रही थीं। महिला सिपाही के घायल होने की सूचना मिलने पर थाने में तैनात महिला सिपाहियों ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed