फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 passengers

20 यात्रियों को मौत छू कर निकल गई

Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 passengers
भवाली अल्मोड़ा एनएच में कनवाड़ी की पहाड़ी से गिरे बोल्डर से क्षतिग्रस्त केमू बस - फोटो : अमर उजाला

केमू की बस में सवार होकर हल्द्वानी से रानीखेत जा रहे 20 यात्रियों के लिए बुधवार का दिन भाग्यशाली रहा। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम वे उस वक्त मौत के मुंह से निकल गए जब बस पर कनवाड़ी की पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात हो गई।

विज्ञापन


एक बोल्डर  बस के अगले हिस्से में लगा जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक मामूली रूप से घायल हो गया जबकि उसमें सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


केएमओ की बस संख्या यूके 04 पीए 0357 जैसे ही भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी पर पहुंची तभी एकाएक पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात शुरू हो गई। पहाड़ी से गिरा एक बोल्डर बस के अगले हिस्से से जा टकराया जिससे बस का सामने वाला शीशा चकनाचूर हो गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस चालक मोहन सिंह (50) निवासी रामनगर मामूली रूप से घायल हो गया। बस परिचालक मनोज जोशी ने बताया कि बस में 20 यात्री सवार थे। अचानक पहाड़ी से चार पांच विशाल बोल्डर गिरे। ज्यादातर बोल्डर सीधे कोसी नदी में जा समाए जबकि एक बोल्डर बस के अगले हिस्से में लग गया।


हादसे में बस में स्वार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। राजस्व उपनिरीक्षक नेगी ने बताया सभी यात्रियों को दूसरी बसों में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed