{"_id":"6797ee5df1e14a13a202e428","slug":"20-lakhs-will-be-spent-on-building-a-park-in-kosi-barrage-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-105753-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 20 लाख से होगा कोसी बैराज में पार्क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 20 लाख से होगा कोसी बैराज में पार्क का निर्माण
Tue, 28 Jan 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कोसी बैराज के पास नदी किनारे रामनगर वन प्रभाग 20 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराने जा रहा है। पार्क बनने के बाद पर्यटक पर्यावरण और बर्ड वॉचिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
पिछले वर्ष कोसी बैराज में नदी के कटाव को देखते हुए सीसी ब्लॉक बनाए गए थे। वहीं, बैराज के आसपास पर्यटकों व स्थानीय लोगों की आवाजाही अधिक होती है, जिसे देखते हुए रामनगर वन प्रभाग के अधिकारियों ने सीसी ब्लॉक पर पार्क बनाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। अब प्रस्ताव पास होने के बाद 20 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
दो बीघा जमीन पर बनने वाले पार्क में ओपन जिम, झूले, कुर्सियां आदि सुविधाएं मौजूद होंगी। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जल्द ही पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व कोसी बैराज में नदी किनारे सीसी ब्लॉक बनने के बाद इस स्थान पर नगर पालिका ने पार्क बनाने का प्रस्ताव भेजा था। पालिका ने पार्क निर्माण के लिए जमीन का सर्वे भी कर लिया था, लेकिन जमीन वन विभाग की होने के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
कोट
कोसी बैराज में 20 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कराने की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही विभाग की ओर से पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - दिगांथ नायक, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग।