{"_id":"5c3cf3a4bdec22737361aab0","slug":"191547498404-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियानाले से 500 मीटर तक मकानों को खतरा की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियानाले से 500 मीटर तक मकानों को खतरा की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बलिया नाले से 500 मीटर के दायरे में स्थित मकानों को भूस्खलन से खतरा है। जीएसआई की टीम नाले से 500 मीटर दूर तक भूस्खलन की स्थिति की जांच कर रही है। टीम जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है।
बलिया नाले में कई साल से बारिश के दौरान भूस्खलन होता है लेकिन इस बार बिन बारिश भी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते 12 से ज्यादा मकानों को खाली करवाना पड़ा। इन परिवारों को स्कूलों में विस्थापित किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर जीएसआई की टीम 10 जनवरी से यहां निरीक्षण करने पहुंची है। इसमें वरिष्ठ भूवैज्ञानिक पृथ्वी सिंह, धर्मकीर्ति फुलजेले शामिल हैं। टीम बलिया नाले से लगभग आधा किमी के दायरे में जांच कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर नाले से कितनी दूरी तक के मकानों को खतरा है। सोमवार को भी टीम का निरीक्षण जारी रहा। इस दौरान खतरे की जद वाले क्षेत्र का आकलन किया गया। वरिष्ठ भूवैज्ञानिक पृथ्वी सिंह ने बताया कि जांच जारी है। कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। डीएमएमसी को जल्द रिपोर्ट सौंपने का प्रयास किया जा रहा ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी।
बलियानाले से आधे किमी दूर तक के मकानों को खतरा
आधा किमी क्षेत्र में जांच कर रही जीएसआई की टीम
वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम जल्द कर सकती है खुलासा