{"_id":"5c17fcf6bdec2256f87b2842","slug":"191545075958-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के 13 डिग्री कालेजों में खुलेंगे नए विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के 13 डिग्री कालेजों में खुलेंगे नए विषय
विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कालेज में हिंदी विषय की परीक्षा देतीं हाईस्कूल की छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश के 13 राजकीय डिग्री कॉलेजों में से कुछ में नए विषयों की पढ़ाई शुरू होगी तो कुछ में नए संकाय खोले जाएंगे। इन कॉलेजों में विषयों के हिसाब से प्राध्यापकों और कर्मचारियों के पद भी सृजित किए जाने हैं। इस संबंध में उच्चशिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
राज्य में 102 राजकीय महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। पिछले वर्षों में खोले गए कई महाविद्यालयों में केवल कला संकाय के विषय ही चल रहे हैं। जहां कला संकाय हैं भी तो वहां कई महत्वपूर्ण विषय नहीं पढ़ाए जा रहे हैं, तो कई में विज्ञान संकाय ही नहीं हैं। निदेशालय ने फिर प्रस्ताव तैयार किया है। नये विषय शुरू करने पर 51 प्रवक्ताओं के पद सृजित करने होंगे। वेतन और अन्य खर्चों पर साढ़े नौ करोड़ सालाना खर्च का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
13 डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी नए विषयों की पढ़ाई
उच्चशिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा प्रवक्ताओं के पद सृजित करने का प्रस्ताव
51 प्रवक्ताओं के पद सृजित करने होंगे नये विषय शुरू करने पर
कहां कौन से विषय शुरू होंगे
-कोटाबाग कॉलेज में स्नातक में इतिहास, गृहविज्ञान, संस्कृत, भूगोल, शिक्षाशास्त्र
-लोहाघाट कॉलेज में पीजी के गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित
-चंपावत कॉलेज में पीजी के इतिहास, हिंदी, समाजशास्त्र
-द्वाराहाट कॉलेज में स्नातक के वाणिज्य संकाय और पीजी स्तर पर हिंदी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान
-रानीखेत कॉलेज में स्नातक के शिक्षाशास्त्र एवं पीजी के संस्कृत
-मुनस्यारी कॉलेज में स्नातक के विज्ञान संकाय शुरू करने के लिए जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणित, पीजी के समाजशास्त्र
विज्ञापन
-बलुवाकोट कॉलेज में पीजी के हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र
-कोटद्वार भाबर कॉलेज में स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान, भूगोल, इतिहास,
-डाकपत्थर कॉलेज में पीजी के अर्थशास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान
-बड़कोट कॉलेज में स्नातक के संस्कृत, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषय
- रायपुर कॉलेज में पीजी के हिंदी, समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र
- पौखाल कॉलेज में पीजी के हिंदी, समाजशास्त्र
- नैनबाग कॉलेज में स्नातक के संस्कृत, गृह विज्ञान और शिक्षाशास्त्र और पीजी के हिंदी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र विषय
महाविद्यालयों में नए विषयों की पढ़ाई शुरू करने के साथ ही विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों के पद भी सृजित किए जाने हैं। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।
- डॉ. बीसी मेलकानी, उच्चशिक्षा निदेशक