{"_id":"5be5e8e9bdec22694c343cc1","slug":"191541794025-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी बर्थडे उत्तराखंड ः प्रगति के पथ पर सदैव हो अग्रसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी बर्थडे उत्तराखंड ः प्रगति के पथ पर सदैव हो अग्रसर
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय कार्यक्रम में केक काटा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद इन वर्षों में तरक्की तो हुई लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। ‘उत्तराखंड का सुनहरा भविष्य और चुनौतियां’ विषय पर हुई गोष्ठी में यह तथ्य शिद्दत के साथ उभर कर आया। गोष्ठी का आयोजन अमर उजाला ने राज्य की 18वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड उदय कार्यक्रम के तहत किया था।
आरके एसोसिएट एंड कंसलटेंट के सहयोग से अमोर होटल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दीं। इससे पहले नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, बागवानी और जल विद्युत से ही रोजगार और आय की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। इससे युवाओं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा और प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। स्थापना के 18 बरस के दौरान राज्य की उपलब्धियों और समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा भी की गई। इस मौके पर गुरविंदर सच्चर, कुसुम दिगारी, उषा मुकेश, सुचित्रा जायसवाल, चंद्रशेखर करगेती, रेनू टंडन, ऋतु तिवारी, कल्पना भंडारी, विद्या महतोलिया, मीरा उनियाल, डॉ. आशा भैसोड़ा, कविता भट्ट, पीयूष डालाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शासन और जनता दोनों साथ आएं
प्रदेश में हाइड्रो पावर क्षमता में वृद्धि, एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिये प्रगति के नये रास्ते निकल सकते हैं लेकिन इसके लिए शासन और जनता दोनों को साथ-साथ आगे आना होगा। अमर उजाला की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास सराहनीय है।
- एपी वाजपेयी, एसडीएम हल्द्वानी
जनता सिर्फ विकास चाहे
राज्य गठन के 18 साल पूरे हो चुके हैं। अब जनता को सिर्फ विकास चाहिए। जनता किसी भी किस्म के अवरोध को स्वीकारने के पक्ष में नहीं है। निकाय चुनाव की आचार संहिता से कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता था लेकिन अमर उजाला के इस आयोजन से लोगों को विचार रखने का मौका मिला, इसके लिए धन्यवाद।
- पंकज उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट
राज्य के विकास में सबकी अहम भूमिका
प्रदेश वासियों के त्याग और बलिदान के बाद उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई, लेकिन 18 वर्षों में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। राज्य की तरक्की में हर व्यक्ति की अहम भूमिका है। अब सभी को राज्य के विकास को केंद्र में रखकर ही काम करने की जरूरत है।
-चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त नगर निगम
चुनौतियां अभी बाकी हैं
18 बरस के सफर में राज्य ने प्रगति के कई आयाम छुए हैं लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बाकी हैं। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जन भागीदारी से ही राज्य के विकास में तेजी आ सकती है।
-अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी
मैदानों के साथ पहाड़ में भी हो विकास
उत्तराखंड भौगोलिक जटिलताओं वाला प्रदेश है। इसका सुनियोजित विकास तभी संभव होगा जब मैदानी जिलों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों का भी समुचित विकास हो तभी उत्तराखंड राज्य के विकास की संकल्पना पूरी होगी।
- एमपीएस रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, वन विकास निगम
पर्यटन से ही राज्य की बेहतरी
प्रदेश में पर्यटन ही मुख्य उद्यम है। इसको लेकर तंत्र व जन को ठोस कदम उठाने चाहिए। सुनियोजित उद्यम विकसित होने से पलायन, बेरोजगारी जैसी समस्याओं का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है।
- प्रवींद्र रौतेला, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब एवं प्रधानाचार्य सिंथिया पब्लिक स्कूल
इनका हुआ सम्मान
आरके एसोसिएट्स एंड कंसलटेंट के आरके शर्मा और रेनबो सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन एवं सामाजिक कार्यकर्ता रुचि शर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
अमर उजाला और आरके एसोसिएट एंड कंसलटेंट की ओर से हुए कार्यक्रम में उपलब्धियों और चुनौतियों पर हुआ मंथन