{"_id":"5b09b1174f1c1b9e6e8b4b90","slug":"191527361815-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड बोर्ड परीक्षाओं में लहराया विवेकानंद विद्या मंदिर का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड बोर्ड परीक्षाओं में लहराया विवेकानंद विद्या मंदिर का परचम
Updated Sun, 27 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट। उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हो चुका है। एक बार फिर से विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने परचम लहराया है। द्वाराहाट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा अजीता तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में सातवां, जबकि रानीखेत स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र दीपक सती ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ 15वां और विनोद तिवारी ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ 18वां स्थान प्राप्त किया है।
अन्य वर्षों की तरह इस बार भी विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रानीखेत स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर उमावि में हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। यहां 43 बच्चों में से 42 ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एक द्वितीय श्रेणी में पास हुआ। प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने बताया कि 29 बच्चे सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं। 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दीपक सती ने प्रदेश की मेरिट में सातवां, जबकि 94.6 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विनोद तिवारी ने मेरिट में 18वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, व्यवस्थापक अतुल अग्रवाल, पूरन नेगी, दीप भगत, प्रदीप गुप्ता, जगदीश अग्रवाल सहित तमाम लोगों ने खुशी जताई है। द्वाराहाट स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा अजीता तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का परीक्षाफल शानदार रहा है। इधर नेशनल इंटर कालेज में भी इंटरमीडिएट का परीक्षाफल संतोषजनक रहा। यहां कुल 64 परीक्षार्थी थे। जिनमें से 14 पहले, 36 दूसरे और आठ ने तृतीय श्रेणी हासिल की। इंटर की छात्रा नीलम पाटनी ने 90 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान जबकि बृजमोहन भगत ने 85 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षाफल भी ठीक रहा है। राबाइंका द्वाराहाट में भी परीक्षाफल शानदार रहा। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में 74 में से 72 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें 59 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। पूजा कांडपाल ने 500 में से 450 अंक लेकर विद्यालय टॉप किया। इंटरमीडिएट में चार छात्राएं ससम्मान उत्तीर्ण हुईं। विशाखा रावत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। एमडी तिवारी हाईस्कूल दैरी का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा है। प्रियंका रावत ने 461, नीतू आर्या ने 460 और अंजली ने 457 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। संरक्षक रमेश त्रिपाठी, व्यवस्थापक मनोज अधिकारी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नवीन मैनाली ने इस पर हर्ष जताया है।
परिणाम आते ही झूम उठी अजीता
द्वाराहाट। उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 96.8 फीसदी अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त करने वाली विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा अजीता तिवारी ने सुबह जैसे ही परीक्षाफल देखा वह खुशी से झूम उठी। उनके पिता जमुना प्रसाद तिवारी जीआईसी बटुलिया में शिक्षक हैं। जबकि माता भावना तिवारी गृहणी हैं। अजीता ने बताया कि बालिकाओं में वह प्रदेश में चौथे स्थान पर हैं। वह नियमित रूप से पांच से छह घंटा पढ़ाई करती हैं। इसके लिए उनके माता-पिता और गुरुजन उन्हें प्रोत्साहित करते रहे। भविष्य में इंजीनियर बनकर वह देश सेवा करनी चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं दीपक
रानीखेत। 95.2 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल मेरिट में 15वीं रैंक प्राप्त करने वाले दीपक सती कहते हैं कि मन लगाकर पढ़ो, इससे दिमाग का संतुलन भी ठीक रहता है। दीपक यहां सदर बाजार निवासी राजन सती के पुत्र हैं। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। जबकि माता सुनीता सती गृहणी हैं। दीपक की सफलता पर दादा तारा दत्त सती सहित परिवार के लोग झूम उठे। दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक न तो टीवी देखता है और ना ही मोबाइल फोन पर उसकी दिलचस्पी है। गत वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में उनकी बड़ी बहन गीतांजलि सती ने प्रदेश की मेरिट में 22वां स्थान प्राप्त किया था। दीपक प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।
इंजीनियर बनना चाहता है विनोद
रानीखेत। 94.6 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल मेरिट में 18वां स्थान प्राप्त करने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत के छात्र विनोद तिवारी के पिता वन विभाग में तैनात हैं। वह रानीखेत में ही रहते हैं। विनोद ने बताया कि वह नियमित रूप से चार घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कभी ट्यूशन तक नहीं लगाया। कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। परीक्षा के समय गुरुजनों और माता-पिता ने उनकी काफी मदद की। मोबाइल और टीवी देखने का भी उन्हें शौक है, लेकिन पढ़ाई को कभी प्रभावित नहीं होने दिया। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।
ाते परिजन