{"_id":"5af359664f1c1b56098b9047","slug":"191525897574-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोच में लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कोच में लगेंगे सीसीटीवी
Updated Thu, 10 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
cctv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। केंद्र सरकार वर्ष 2018 को महिला और बाल विकास सुरक्षा वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके तहत रेल मंत्रालय भी ट्रेनों में महिलाओं को सुरक्षित और सुगम सफर देने के प्रयास में जुटा है। अब महिला कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बोगी, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के बाहर महिलाओं को अक्सर अभद्रता का सामना करना पड़ता है। महिला कोच में पुरुषों के घुसने से भी असुविधा होती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है।
ये इंतजाम होंगे
= महिला कोच ट्रेन के बीचोंबीच लगाया जाएगा ताकि बोगी ऐसे स्थान पर पहुंचे जहां रोशनी हो।
= निर्भया फंड से 983 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
= भारतीय रेल सिंगल सिक्योरिटी एप बनाएगा।
= महिला हेल्प नंबर 182 को किया जा रहा है अपग्रेड।
= प्लेटफॉर्म पर महिला प्रतीक्षालय में भी लगेंगे सीसीटीवी कै मरे।
= 96 स्टेशनों पर सुरक्षा के एकीकृत इंतजाम जैसे बैगेज स्कैनर, मेटल डिटेक्टर आदि लगाए जाएंगे।
- रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) में महिलाओं की भर्ती होगी।
सुरक्षा इंतजामों की होगी त्रिस्तरीय जांच
ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सुरक्षा इंतजामों की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। इंतजाम दुरुस्त हैं या नहीं, इसकी जांच रेलवे, जोनल, डिविजन स्तर पर की जाएगी। यदि कहीं चूक हुई तो उसे बाकी स्तरों पर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक और पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस बाबत सभी स्टेशनों पर निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी आदि का काम शुरू हो जाएगा। - संजय यादव, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
ट्रेन और रेलवे स्टेशन में महिलाओं की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम