फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धर्मांतरण विधेयक वाला उतराखंड सातवां राज्य

धर्मांतरण विधेयक वाला उतराखंड सातवां राज्य

Sun, 25 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण विधेयक वाला उतराखंड सातवां राज्य
law
हल्द्वानी। संघ, विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारियों का दावा है कि शनिवार को पारित उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा कारगर है। इस अधिनियम का प्रारूप तय करने में दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता वैभव कांडपाल की खासी भूमिका रही।
विज्ञापन

बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक रंदीप पोखरिया के मुताबिक उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता विधेयक का प्रारूप 23 अगस्त 2017 को विहिप की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा गया था। 13 मार्च, 2018 को मंत्रिमंडल ने इस प्रारूप को मंजूरी दी थी। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सरकार इस पर विधेयक लेकर आई और शनिवार को यह विधेयक पारित किया गया। अधिवक्ता वैभव के मुताबिक उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम अन्य छह राज्यों की तुलना में सबसे सशक्त अधिनियम है। इस अधिनियम में लव जेहाद के खिलाफ स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। अधिनियम में केवल विवाह के लिए किए जाने वाले धर्मांतरण को भी कानून के दायरे में लाया गया है। पूर्व में उच्च न्यायालय ने भी विवाह के लिए धर्मांतरण के मामले में सरकार को कानून बनाने का निर्देश दिया था। वैभव के मुताबिक इस अधिनियम में अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, नाबालिग के धर्मांतरण के खिलाफ सख्त प्रावधान किए गए हैं। संघ, विहिप, बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों का कहना है कि धर्मांतरण के खिलाफ कानून आने से अब प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन


अधिनियम का प्रारूप बनाने वाले अधिवक्ता वैभव कांडपाल का दावा
अधिनियम बनाने वाला उत्तराखंड देश का सातवां राज्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed