{"_id":"5a5fa6cb4f1c1b90268b4f2f","slug":"191516218059-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप में घटतौली पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप में घटतौली पर हंगामा
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। नगर के बीचो बीच स्थित मस्तान पेट्रोल पंप में बिंदुखत्ता के ट्रक मालिक ने घटतौली का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। हंगामे के बाद आसपास के अन्य वाहन स्वामियों ने ट्रक मालिक का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक और बाट माप निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी संख्या में लोग पंप पर एकत्र थे।
बुधवार शाम साढ़े 4 बजे बिंदुखत्ता के ट्रक संख्या यूपी 77ए 5243 का चालक भास्कर रौतेला ट्रक में डीजल भराने मस्तान पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने 5 हजार रुपये का 80 लीटर तेल भरवाया। तेल भरने के बाद उसने झांककर टंकी में देखा तो उसे तेल कम होने का आभास हुआ। भास्कर ने तुरंत ही गाड़ी मालिक गंगा सिंह मेहता निवासी इंदिरानगर द्वितीय बिंदुखत्ता को मौके पर बुलाकर टंकी से पूरा तेल निकलवाया तो 23 लीटर तेल कम निकला। इसके बाद एकत्रित क्षेत्रवासियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। वाहन चालकों का कहना था कि उक्त पंप में आए दिन घटतौली होती रहती है। परंतु आज तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। घंटों हंगामे के बाद भी जब कोतवाली पुलिस से मामला नहीं सुलझा तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल और बाट माप निरीक्षक अंकित पंत ने मौके पर आकर जांच शुरू करते हुए क्षेत्रवासियों से सहयोग मांगा तो लोग शांत हुए। देर रात तक मामले में जांच जारी थी। इधर ट्रक स्वामी गंगा सिंह मेहता ने कोतवाली पुलिस और पूर्ति विभाग को शिकायती पत्र देकर पेट्रोल पंप में घटतौली का आरोप लगाया। इधर पंप स्वामी मोहम्मद शहजाद खान ने घटतौली की शिकायत को नकारा है।