{"_id":"59fb87994f1c1bd9798b9cb0","slug":"191509656473-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गाड़ी चार चक्कर बुझाई ट्रंचिंग ग्राउंड की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गाड़ी चार चक्कर बुझाई ट्रंचिंग ग्राउंड की आग
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड की आग पर नगर निगम के अधिकारियों की नींद आठ दिन बाद तब टूटी जब अमर उजाला ने लगातार मामला उठाया और बच्चों ने डीएम से अपील की। डीएम के आदेश पर नगर आयुक्त हरवीर सिंह हरकत में आए। वह 40 कर्मचारियेां की फौज, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंच गए। वहां चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। दो जेसीबी लगातार आठ घंटे तक वहां काम करती रही।
अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में बच्चों की गुहार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने इसका संज्ञान लिया और नगर आयुक्त हरवीर सिंह को आग बुझाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त पूर्वाह्न 11:30 बजे कर्मचारियों, तीन फायर ब्रिगेड और दो जेसीबी के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड में भयंकर आग लगी थी। टीम ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इसके बाद सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई। चार गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए कई चक्कर पानी के लिए मारे। इस दौरान अमोल असवाल, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
चालक की तबियत खराब होने पर नगर आयुक्त ने चलाई जेसीबी
आग को बुझाने के लिए दो जेसीबी की मदद से कूड़े को पलटा जा रहा था। इस दौरान एक जेसीबी चालक को चक्कर आने लगे। उसने जेसीबी रोक दी। इस पर नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने खुद जेसीबी चलाई। आधा घंटे बाद नगर निगम के नए चालक के आने पर चालक की ओर से जेसीबी चलाई गई।
विज्ञापन
कही बुग्गी चालक ही तो नहीं लगा रहे हैं आग
कहीं बुग्गी चालक तो ट्रंचिंग ग्राउंड में आग नहीं लगा रहे हैं। कूड़े को जलने के बाद राख बुग्गियों की ओर से ले जाई जा रही थी। बुग्गियों चालकों ने राख को लेकर कई चक्कर मारे।
आग लगाने में पकड़े जाने पर होगी एफआईआर
नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड में जिस तरीके से हर कोने में आग लगाई गई थी। उससे लगता है कि कोई गिरोह काम कर रहा है।