{"_id":"59ef9ecf4f1c1ba7678b771c","slug":"191508875983-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की एक सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज में स्थित स्वामी राम कैंसर अनुसंधान में एमडी रेडियेशन आंकालॉजी की सीटों के लिए निरीक्षण किया।
एमसीआई के सदस्य डॉ. योगेश कृष्ण सक्सेना (विभागाध्यक्ष रेडियोथैरेपी विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली) ने निरीक्षण में रेडियोथैरेपी विभाग स्थित शिक्षण कक्ष, संकाय सदस्यों के बैठने के कक्ष, विभाग का सेमिनार कक्ष, संग्रहालय, प्रदर्शन कक्ष आदि व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने विद्यार्थियों के पठन-पाठन के स्थान का निरीक्षण करने के बाद स्वामी राम कैंसर अनुसंधान में स्थापित उपकरणों का विस्तृत ब्यौरा लिया। इसके बाद टीम ने विभाग के समस्त संकाय सदस्यों के प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि टीम व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखी। अगर एमसीआई की ओर से एमडी रेडीयेशन आंकालॉजी की सीटों की अनुमति मिलती है तो राज्य में कैंसर विशेषज्ञों की कमी नहीं होगी। कैंसर के रोगियों का इलाज उत्तराखंड में ही हो सकेगा। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय, विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केसी पांडेय, डॉ. निर्दोष कुमार पंत, डॉ. स्वरूप समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।