फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निजी एवं पब्लिक स्कूलों की चेकिंग को सोमवार से चलेगा अभियान

निजी एवं पब्लिक स्कूलों की चेकिंग को सोमवार से चलेगा अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
निजी एवं पब्लिक स्कूलों की चेकिंग को सोमवार से चलेगा अभियान
हल्द्वानी। निजी एवं पब्लिक स्कूलों में मानकों एवं बच्चों की सुरक्षा समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच पड़ताल को सोमवार से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तीन-तीन प्रधानाचार्यों की 14 टीमें गठित कर दी हैं। यह चेकिंग अभियान हल्द्वानी ब्लॉक क्षेत्र में व्यापक रूप से चलेगा। विकास खंड में करीब 220 निजी एवं पब्लिक स्कूल हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के साथ ही अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले निजी व पब्लिक स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाओं में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें पिछले वर्ष से लागू की गई थीं। पहली अप्रैल से नया सत्र 2019-20 शुरू होते ही पब्लिक स्कूलों की मनमानी भी शुरू हो गई। इसकी लगातार कई शिकायतें मिलने पर शासन ने स्कूलों की जांच करने के आदेश स्थानीय शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। शासन के आदेश पर विकास खंड स्तर पर बीईओ, उप शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ प्रधानाचार्य की भी तीन सदस्यीय 14 टीमें गठित की गई। यह टीमें मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के अलावा पब्लिक स्कूलों में चेकिंग करेंगी। निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट बीईओ को देंगी। बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीआरसी नगर क्षेत्र में तीन टीमें चेकिंग करेंगी। बाकी 11 टीमें दूसरे क्षेत्रों में करेंगी। उन्होंने चेकिंग टीमों में शामिल सभी उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों के साथ शनिवार को बैठक कर रणनीति तैयार कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन



प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग को 14 टीमें गठित
स्कूलों में मानकों एवं बच्चों की सुरक्षा की जांच को सोमवार से चलेगा अभियान
220 निजी एवं पब्लिक स्कूल की होनी हैं जांच

जांच के ये होंगे बिंदु
1- एनसीईआरटी पुस्तकों की बाजार में उपलब्धता।
2- एनसीईआरटी पुस्तकों के अलावा निजी प्रकाशकों की कौन सी महंगी पुस्तकें लगाई गई हैं।
3- स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के मानकों का हाल।
4- कॉशनमनी, रीएडमिशन शुल्क, विद्यालय विकास शुल्क लिया जाना।
5- स्कूल परिसर में सीसीटीवी लगे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed