{"_id":"5cc36d11bdec220763578d05","slug":"181556311313-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल के सिडकुल भूमि में पार्किंग खोलने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल के सिडकुल भूमि में पार्किंग खोलने पर विचार
विज्ञापन
bhimtal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। एडीएम हरबीर सिंह ने शनिवार को भीमताल में सिडकुल की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। कहा कि सिडकुल की खाली पड़ी भूमि में पर्यटन सीजन में पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए डीएम विनोद कुमार सुमन से वार्ता की जाएगी। ताकि नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, धानाचूली, भवाली, रामगढ़ पहुंचने वाले सैलानियों के वाहनों को सिडकुल भूमि में पार्क किया जा सके। भीमताल से ही मिनी बस से सैलानियों को पर्यटन स्थलों तक घुमाया जा सके। डीएम से वार्ता के बाद सिडकुल अधिकारियों से भी सिडकुल की खाली भूमि में पार्किंग खोलने की अनुमति मांगी जाएगी। ऐसा होने पर नगर में यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, डीडीए के ईई सीएम साह, एई विद्या माथुर आदि थे।
सिडकुल भूमि में पार्किंग खोलने पर विचार
एडीएम ने किया सिडकुल भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
सिडकुल भूमि में पार्किंग खोलने पर विचार
एडीएम ने किया सिडकुल भूमि का निरीक्षण