{"_id":"5c72f0f0bdec22128b55a205","slug":"181551036656-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले बढ़ सकते हैं ट्रेनों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले बढ़ सकते हैं ट्रेनों के फेरे
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम से चलने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हफ्ते के सातों दिन होने की संभावना बढ़ गई है। नैनीताल सांसद ने रेल मंत्रालय से पर्वतीय क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी की अपील की है। काठगोदाम से हफ्ते में एक दिन संचालित होने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस समेत लखनऊ एक्सप्रेस और नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हफ्ते में सातों दिन करने की उम्मीद है। इस आशय के संकेत रेलवे के उच्च अधिकारियों ने भी दिए हैं।
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि पिछले दिनों उन्होंने रेल मंत्रालय के अधिकारियों से कुमाऊं में रेल सुविधाओं में विस्तार करने की अपील की थी। उच्चाधिकारियों ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने काठगोदाम से संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के दिन बढ़ाने, रामनगर से वाया हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने और मुंबई के लिए नियमित ट्रेन चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से भी बात की है। कोश्यारी ने कहा कि अतिरिक्त और नई ट्रेनें चलाने के लिए लाइनों का विस्तार करने को स्थान का अभाव है, इस कारण संचालन में बाधा आ रही है। ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए अब रेलवे के उच्चाधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे ट्रेनों के फेरे बढ़ा सकता है।
चुनाव से पहले बढ़ सकते हैं ट्रेनों के फेरे
यात्रियों को मिल सकती है साप्ताहिक ट्रेनों की सौगात
सांसद कोश्यारी ने रेल मंत्रालय से किया सुविधाएं बढ़ाने का अनुरोध