{"_id":"5c72f0c6bdec22739e2a613f","slug":"181551036614-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूनी नंबर एक में खराब हुआ नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूनी नंबर एक में खराब हुआ नलकूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गर्मी की आहट शुरू होते ही नलकूपों की मोटर फुंकने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हर साल गर्मियों में पेयजल संकट झेलते आ रहे घूनी नंबर एक नलकूप से जुड़े इलाकों के लोगों के सामने फिर पेयजल संकट पैदा हो गया है। गर्मी शुरू होते ही घूनी नंबर एक नलकूप की मोटर खराब होने से क्षेत्र की करीब चार हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान है। जलसंस्थान के टैंकरों से भी क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से पेयजल वितरित नहीं किया जा रहा है।
घूनी नंबर एक क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह ट्यूबवेल नलकूप खंड के अधीन है। नलकूप खराब होने पर महीने भर तक इसकी मरम्मत नहीं होती है। जलसंस्थान के अधिकारियों से नलकूप जल्द दुरुस्त करने, नियमित रूप से टैंकरों से पेयजल वितरित करने की मांग की गई है। लेकिन टैंकर भी तीसरे दिन भेजा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ऐरी, गणेश साह, सुरेश चंद्र जोशी, शिवराज सिंह रावत, बद्री दत्त जोशी ने बताया कि उन्हें निजी टैंकरों से पांच से छह सौ रुपये में पेयजल खरीदना पड़ रहा है। जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रभावित इलाके में टैंकरों से नियमित रूप से पेयजल बांटा जा रहा है। जल्द नलकूप दुरुस्त कर दिया जाएगा।
घूनी नंबर एक में नलकूप खराब
पेयजल संकट झेल रही क्षेत्र की चार हजार की आबादी