फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएसबी परिसर में हुआ धूम-2019 का आगाज

डीएसबी परिसर में हुआ धूम-2019 का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी परिसर में हुआ धूम-2019 का आगाज
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के छात्र संघ अभिनंदन समारोह धूम-2019 का शुक्रवार से आगाज हो गया। समारोह के पहले दिन दीवार लेखन, भाषण, कैरम, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दीवार लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अमर जवान स्मृति प्रतीक चिन्ह आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

छात्र संघ सचिव अंकित चंद्रा ने बताया कि भाषण महिला, पुरुष वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें मेघा खाती, प्रिंस खनायत प्रथम, विभा जोशी, कृति डालाकोटी द्वितीय, मीनाक्षी बिष्ट, नीरज बिष्ट तृतीय रहे। कैरम में अभिषेक, तनुजा पहले, बालम बोरा, रीना दूसरे, हरीश अधिकारी, रजनी तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में गरिमा उप्रेती, धीरेंद्र बिष्ट प्रथम, गरिमा पाठक, जीवन जोशी द्वितीय, आफरीन, पंकज बिष्ट तृतीय रहे। दीवार लेखन में करीब 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 27, 28 फरवरी को होने वाले छात्र संघ अभिनंदन समारोह के मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को डांसिंग ऑडिशन, टेबल टेनिस, कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष महेश सिंह महर, उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट, शिवानी पंवार, उपसचिव सोनी कनवाल, कोषाध्यक्ष माणिक चंद्रा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज भट्ट, हरीश राणा, करन दनाई आदि थे।
विज्ञापन



डीएसबी परिसर में हुआ धूम-2019 का आगाज
डांसिंग ऑडिशन, टेबल टेनिस, कला प्रतियोगिता का आयोजन आज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed