{"_id":"5c69c15cbdec224c8071869d","slug":"181550434652-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल छात्र ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल छात्र ने दम तोड़ा
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बाइक की टक्कर से घायल पंतनगर विश्वविद्यालय के शोध छात्र की नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। हिमाचल के जिला बिलासपुर के ग्राम भदोल तड़ाई निवासी रेलवे कर्मचारी बलिराम शर्मा का पुत्र रोताश कुमार (29) पंतनगर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में आठ फरवरी को रोताश को किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने छात्र को नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। आठ दिनों तक उपचार के बावजूद रविवार को छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
दुर्घटना में घायल पंतनगर के शोध छात्र की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल पंतनगर के शोध छात्र की मौत