{"_id":"5c36657bbdec2256d06c760c","slug":"181547068795-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के तस्कर पहाड़ में खपा रहे हरियाणा की दारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के तस्कर पहाड़ में खपा रहे हरियाणा की दारू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हरियाणा की शराब को पहाड़ में सप्लाई करने के दिल्ली के तस्करों के मंसूबे इस बार धरे रह गए। एसओजी और दो थानों की पुलिस ने छड़ायल में चेकिंग के दौरान कार से लाई गई हरियाणा ब्रांड शराब की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 312 बोतल रम के साथ दिल्ली के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला कि दोनों पहाड़ तक अवैध शराब की सप्लाई करते हैं।
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने मुखानी थाने में पत्रकारों को बताया कि बुधवार को पुलिस और एसओजी की टीम छड़ायल चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हुंडई कार (डीएल 08 सीएन 0101) से पुलिस ने 312 बोतल हरियाणा ब्रांड शराब बरामद की। कार में सवार बी.101 ग्राउंड फ्लोर, विष्णु गार्डन थाना ख्याला पश्चिमी दिल्ली निवासी शिव कुमार उर्फ शंभू, कमलपुर कनौली जिला सुयोल बिहार, हाल निवासी डब्ल्यूजेड 106 गली नंबर 12 तिलक नगर पश्चिमी दिल्ली निवासी अभिषेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में शराब के अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।
हल्द्वानी रोडवेज पर होती है सप्लाई
पूछताछ से पता चला कि तस्करों ने दूसरी बार शराब की खेप हरियाणा से तस्करी कर हल्द्वानी लाए थे। दोनों ने बताया कि शराब लेने के लिए हरियाणा के होटल में ठहरते हैं। शराब लादने के बाद वे हल्द्वानी रोडवेज आते हैं। यहां सुमित नाम का व्यक्ति पैसा देकर शराब की खेप लेता है।