फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब व्हाट्सएप से होगी ईपीएफ से जुड़ी समस्या हल

अब व्हाट्सएप से होगी ईपीएफ से जुड़ी समस्या हल

Sat, 05 Jan 2019 02:06 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
अब व्हाट्सएप से होगी ईपीएफ से जुड़ी समस्या हल
ईपीएफ - फोटो : demo pics
हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि, हल्द्वानी ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए व्हाट्सएप का सहारा लेने का फैसला किया है। कार्यालय ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 9411530300 मोबाइल नंबर जारी किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर समस्याएं भेजी जा सकेंगी। इस पर कोई पोस्ट करने पर सीधे जानकारी क्षेत्रीय आयुक्त के पास भी पहुंचेगी।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि कर्मियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े काम कराने मसलन पीएफ राशि का हस्तांतरण, पेंशन या बीमा की धनराशि निकलवाने, नाम या जन्म तिथि परिवर्तन जैसे काम होते हैं, इसमें कोई दिक्कत आती है तो संबंधित नंबर पर अपनी शिकायत, मामले से जुड़े अभिलेखों को पोस्ट किया जा सकता है। इन समस्याओं का तत्काल संज्ञान में लेते हुए हल कराया जाएगा। इसमें व्यक्ति वाइस रिकार्ड भी भेज सकता है। ई-मेल की तुलना में व्हाट्सएप ज्यादा सहज है, इसलिए व्हाट्सएप के इस्तेमाल का फैसला लिया गया है। इस पर सामान्य मैसेज भी किया जा सकता है। साथ ही 05946-282208 हेल्पलाइन नंबर भी है, इस पर भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इन नंबरों की लगातार मानीटरिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



ईपीएफ से जुड़ी समस्या है तो अब व्हाट्सएप कीजिए
कर्मचारी भविष्य निधि ने 9411530300 व्हाट्स नंबर जारी किया
05946-282208 हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई जा सकती है शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed