फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हथिनियों को मथुरा रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी

हथिनियों को मथुरा रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी

Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हथिनियों को मथुरा रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों से छुड़ाकर आमडंडा डिपो में रखी गईं आठ हथिनियों को वन विभाग पालने के मूड में नहीं है। अब इन्हें रेस्क्यू सेंटर मथुरा भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की संस्तुति के बाद रेस्क्यू सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने हथिनियों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके अभिलेखों की जांच के लिए दो कमेटियां बनाकर रिपोर्ट मांगी। कमेटियों की रिपोर्ट में कहा गया कि रिजॉर्ट के सभी हाथी बीमार हैं। वह पर्यटकों को जंगल सफारी करवाने योग्य नहीं हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही रामनगर वन प्रभाग की तत्कालीन डीएफओ नेहा वर्मा ने नौ अगस्त को ढिकुली के सात और कुमेरिया रिजॉर्ट से एक हथिनी को कब्जे में लिया था। इनके नाम रानी, फूलमाला, गुलाबकली, लक्ष्मी, एशियन लक्ष्मी, हेमा, कलीना, पवनकली हैं। इन हथिनियों के साथ उनके महावत भी आमडंडा डिपो में रखे गए हैं। इन हथिनियों की खानपान, देखरेख में वन विभाग के लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसका विकल्प खोजने के लिए एसडीओ केएन भारती के साथ पांच सदस्यों की टीम सात अक्तूबर को मथुरा गई थी। इस टीम ने मथुरा रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। देखा कि वहां पर 13 प्रदेशों से लाकर हाथी, बाघ आदि वन्यजीवों को रखा गया है। उनको बेहतर इलाज भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि हथिनियों की बेहतर देखरेख के लिए मथुरा रेस्क्यू सेंटर में भेजने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले पंतनगर विश्वविद्यालय के डीन से बात हुई। वहां के डॉ. जेएल सिंह की टीम जल्द ही यहां आकर हथिनियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। उसके बाद प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दोनों अधिकारियों की संस्तुति के बाद हथिनियों को मथुरा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिनियों को मथुरा रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी
रामनगर वन प्रभाग तैयार कर रहा रिपोर्ट, प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed