फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटन नगरी को लावारिश जानवरों से नहीं मिल पा रही निजात

पर्यटन नगरी को लावारिश जानवरों से नहीं मिल पा रही निजात

Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी को लावारिश जानवरों से नहीं मिल पा रही निजात
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत नगर में लावारिस जानवरों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह जानवर पूर्व में कई लोगों को घायल तक कर चुके हैं, लेकिन इन्हें गोसदन भेजने के लिए कोई सार्थक प्रयास तक नहीं किए जा रहे हैं। लावारिस जानवरों के कारण जहां नगर में कई बार वाहनों का जाम लग जाता है, वहीं दुकानदार भी परेशान हैं ।
विज्ञापन


रानीखेत नगर में लावारिस जानवरों की समस्या कोई नई नहीं है। लोग दूध न देने वाले आदि जानवरों को छोड़ देते हैं, यही जानवर नगर में लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। बता दें कि नगर में सायंकालीन भ्रमण पर निकले एक पूर्व सैनिक को सांड़ ने केमू स्टेशन पर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद लावारिस जानवरों ने सदर बाजार में एक व्यवसायी का हाथ और एक वृद्ध व्यक्ति का पैर तोड़ दिया था। इसके ये जानवर कई अन्य लोगों को भी घायल कर चुके हैं। इसके अलावा जानवरों की डर से लोगों ने क्यारियों में सब्जियों का उत्पादन तक बंद कर दिया है। इन दिनों नगर में धड़ल्ले से कई सांड़ घूम रहे हैं। सांड़ बीच सड़क में बैठकर कई बार यातायात को भी प्रभावित कर देते हैं। स्थानीय नागरिकों ने कैंट बोर्ड से लावारिस जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed