{"_id":"5be1f819bdec22098d6aebb7","slug":"181541535769-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें पैक हैं, जहरखुरानी से सावधान, आने सामान की स्वयं करे देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें पैक हैं, जहरखुरानी से सावधान, आने सामान की स्वयं करे देखभाल
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिवाली के मद्देनजर काठगोदाम से दिल्ली, उप्र, हरियाणा, हावड़ा जाने वाली सभी ट्रेनें पैक रहीं। सामान्य श्रेणी के डिब्बों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। वहीं खचाखच भरी ट्रेनों में भी आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों को जहर खुरानी गिरोह से सतर्क और सामान की सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए।
आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को भी जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बम निरोधक दस्ता के साथ आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। ट्रेन में सवार संदिग्धों से भी पूछताछ, सामान की तलाशी और टिकट चेकिंग भी की गई। यात्रियों से सफर में जहर खुरानी गिरोह से सतर्क रहने और सामान की देखभाल करने को कहा। इसके बाद टीम ने काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म, माल गोदाम, साइकिल स्टैंड, टिकट काउंट पर भी बम निरोधक दस्ते की साथ चेकिंग की। वहीं त्योहार के मद्देनजर ट्रेनें पैक होकर आ जा रही है इसलिए काठगोदाम और हल्द्वानी स्टेशन पर देर रात चेकिंग के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।