फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहीं मिला वैकल्पिक डंपिंग जोन

नहीं मिला वैकल्पिक डंपिंग जोन

Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिला वैकल्पिक डंपिंग जोन
garbage issue
हल्द्वानी। कूड़े को लेकर जिला प्रशासन की नगर निगम के अधिकारियों के साथ कई घंटे बैठक हुई अस्थायी डंपिंग जोन नहीं ढूंढा जा सका। अब जिला प्रशासन को सिर्फ हाईकोर्ट से ही आस बची है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना प्रतिबंधित करने के बाद से नगर निगम के अधिकारियों ने नैनीताल में डेरा डाला हुआ है। बृहस्पतिवार को भी डीएम के साथ नगर निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जमीन देखने को लेकर बात हुई। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भी जिला प्रशासन और निगम के अधिकारियों को ऐसी जमीन कहीं नहीं मिली, जिस पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाए। सूत्रों की मानें तो अब जिला प्रशासन और नगर निगम की आस हाइकोर्ट में दायर रिव्यू याचिका में टिकी हुई है। बृहस्पतिवार को इस याचिका में सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


हल्द्वानी में 200 टन कचरा डंप
हल्द्वानी। नदियों के किनारे कूड़ा डंप न करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी शहर, हल्द्वानी ग्रामीण, नैनीताल और भवाली का कूड़ा उठान दो दिन से बंद है। बुधवार रात हुई बारिश से इसमें अधिकतर कूड़ा फिर से नालियों में समा गया है तो कहीं सड़कों पर बिखरा पड़ा है। बरसात में वैसे ही बीमारी की आशंका रहती है। इधर कूड़ा उठान न होने के कारण फैल रही गंदगी के चलते यह खतरा और गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में नगर निगम हल्द्वानी के सभी कूड़ा घर भर गए हैं। शहर में इस समय करीब 200 टन कचरा डंप है। सड़कों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों में मक्खियां भनभना रही हैं। साथ ही बदबू से लोगों का चलना दूभर हो गया है। घरों के आगे लगे कूड़े के ढेर से घरों के अंदर रहना भी मुश्किल हो गया है।

इन क्षेत्रों में बुरे हाल
मछली बाजार, वनभूलपुरा लाइन एक से आठ, शनि बाजार की छोटी और बड़ी गलियां, सब्जी मार्केट, राजपुरा

ये कूड़े घर भी पट्टे
राजपुरा, घास मंडी, केमू स्टेशन, मेडिकल चौकी के पास नैनीताल रोड, एचएन इंटर कालेज के पास, हीरानगर , नवाबी रोड

डीएम कैंप कार्यालय के सामने से भी नहीं हटा कूड़ा
डीएम कैंप कार्यालय नैनीताल रोड के पास बुधवार को नहर चोक हो गई थी। नगर निगम की टीम ने नहर से कूड़ा निकाला। लेकिन डालने की जगह नहीं होने के कारण दो दिन से यही पर ये कूड़ा पड़ा हुआ है।


अब खाली प्लाट में डाल रहे हैं कूड़ा
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों ने चोरी-छिपे खाली प्लाटों में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। साथ ही लोग रात में नहरों में भी कूड़ा डाल रहे हैं। इससे नहरें चोक हो रही हैं। एक-दो दिन और कूड़ा नहीं उठा तो स्थिति और विकराल रूप धारण कर सकती है।

कूड़ा डालने के लिए जगह तलाशी जा रही है। जगह नहीं मिलने के कारण कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।
-विनोद कुमार सुमन प्रशासक नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed