{"_id":"5ad656974f1c1ba0098b50e4","slug":"181523996311-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीमांशा प्रकरण में आरोप पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीमांशा प्रकरण में आरोप पत्र जारी
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय में गलत प्रवेश के मीमांशा प्रकरण में निलंबित उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मलकानी, एमबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश प्रसाद, देवीधुरा के प्राचार्य एएस उनियाल और प्राध्यापक एनके लोहनी के खिलाफ शासन ने आरोप पत्र जारी कर दिए हैं। सभी 21 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मलकानी, एमबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश प्रसाद, देवीधुरा के प्राचार्य ए एस उनियाल और प्राध्यापक एनके लोहनी को आरोप पत्र जारी किए गए हैं। इन सभी का पहली फरवरी, 2018 को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया था। एमबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ आरोप है कि मीमांशा आर्य का प्रवेश निरस्त नहीं किया गया लेकिन समान प्रकरण होने पर भी प्रकाश पनेरू का प्रवेश निरस्त कर दिया गया था। छात्र संघ चुनाव से मामला जुड़ा होने के कारण और उच्च शिक्षा मंत्री के बीच में कूदने से इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।