{"_id":"5ac3e9224f1c1bcb618b531a","slug":"181522788642-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस 14 घंटे बाद भी नहीं पहुंच पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस 14 घंटे बाद भी नहीं पहुंच पाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ओम अनुग्रह यात्रा ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रूट बदलने के कारण हावड़ा से काठगोदाम को आने वाली बाघ एक्सप्रेस 14 घंटे बाद भी नहीं पहुंच पाई। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सोनपुर मंडल के कई स्टेशनों में इंटरलॉकिंग काम होने की वजह से हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस का 17-18 अप्रैल के लिए रूट परिवर्तित कर मोकामा, पटना, पाटलीपुत्र से परमानंदपुर की ओर से भेजा जा रहा है। इसकी वजह से ट्रेन निर्धारित समय से 14 घंटे लेट है। ट्रेन सुबह 9:25 मिनट पर पहुंचनी थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक बाघ एक्सप्रेस नहीं पहुंच पाई। इसकी वजह से यात्रियों का असुविधा हो रही है। इधर देहरादून से आने वाली दून एक्सप्रेस भी सुबह 9:15 मिनट के बजाए दो घंटे की देरी से पहुंची। कानपुर से आने वाली गरीब रथ भी तीन घंटे की देरी से पहुंची। संपर्क क्रांति भी सुबह 8:45 मिनट के बजाए सवा घंटे की देरी से 10 बजे रवाना हुई।