फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरस मेले में दिखी वसंतोत्सव की झलक

सरस मेले में दिखी वसंतोत्सव की झलक

Tue, 23 Jan 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सरस मेले में दिखी वसंतोत्सव की झलक
हल्द्वानी। सरस मेले में सोमवार को वसंतोत्सव की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने सरस्वती वंदना के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वसंत ऋतु के स्वागत में होली गायन भी किया।
विज्ञापन

एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे सरस मेले के मंच पर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक राम सिंह कैड़ा और हिमालयन चैंबर्स आफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय कुमार लाहोटी ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान दिव्य ज्योति लोक कला समिति की ओर से मां सरस्वती की वंदना के साथ ही होली पर्व से संबंधित कार्यक्रम पेश किए। जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने डॉ. मेघा भारती द्वारा रचित गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सुनिधि विकास संस्था की उमा भंडारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम में सीडीओ प्रकाश चंद्र, परियोेजना निदेशक बालकृष्ण, उपायुक्त राज्यकर स्मिता प्रकाश, डीडीओ रमा गोस्वामी के अलावा मेला में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। संचालन नवीन पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed