{"_id":"5a3ac9ad4f1c1bce6d8b5341","slug":"181513802157-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों को सख्ती नहीं भायी, छह की शामत आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों को सख्ती नहीं भायी, छह की शामत आई
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अपनी आदत से मजबूर मनचले सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपनी करतूतों से न सिर्फ उन्हें पुलिस की फटकार सुननी पड़ रही रही बल्कि उनके माता-पिता को भी थाने और चौकी के दर्शन करने पड़ रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज, खालसा इंटर कॉलेज और निर्मला कॉन्वेंट के बाहर चक्कर काट रहे छह मनचलों को पकड़ लिया। उनकी स्कूटी और बाइक सीज कर दी।
बनभूलपुरा थाने के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज के सामने पुलिस फोर्स लगाई गई थी। पुलिस ने स्कूल के बाहर मंडरा रहे चार मनचलों को पकड़कर उनकी स्कूटी और बाइक सीज कर दी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि खालसा इंटर कॉलेज के सामने पुलिस पिकेट लगायी गई थी। कॉलेज के इर्दगिर्द चक्कर काट रहे राजपुरा के एक किशोर को पकड़कर पुलिस ने उसके माता पिता को बुलाया। अभिभावकों को समझाया गया कि वे अपने बेटे की गतिविधियों पर नजर रखे। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के सामने एक युवक की स्कूटी जब्त की गई।