फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूतावास के लोग आज लेकर जाएंगे शव

दूतावास के लोग आज लेकर जाएंगे शव

Tue, 18 Jul 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
दूतावास के लोग आज लेकर जाएंगे शव
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में हृदयघात से दम तोड़ने वाली नीदरलैंड की पर्यटक सैमंथा मारिया के घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सोमवार देर रात दूतावास के अधिकारी हल्द्वानी पहुंच गए। अब मारिया के शव को मंगलवार को दिल्ली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


सैमंथा मारिया पांच जुलाई को हैड़ाखान मंदिर चिलियानौला रानीखेत आई थीं। शनिवार को हालत बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। एलआईयूू ने एसएसपी की तरफ से नीदरलैंड दूतावास को तत्काल सूचना भेजी तो दूतावास ने सैमंथा के परिवार वालों से संपर्क किया।
विज्ञापन


दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि वे मंगलवार को शव लेकर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मारिया के परिवार के लोग यहां शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि दूतावास के अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास की तरफ से जूलियस जोसेफ और मार्गन इंटरनेशनल को शव लेने के लिए अधिकृत किया गया है। दूतावास ने इस मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र, अस्पताल का प्रमाणपत्र और जिला पुलिस की तरफ से अनापत्ति पत्र तैयार करने का अनुरोध किया है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद दूतावास के अधिकारी शव लेकर जाएंगे।


एलआईयू ने बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र

दूतावास की मांग पर एलआईयू के अधिकारियों ने महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र, अस्पताल के कागजात तैयार कराए। ताकि नीदरलैंड के अधिकारियों को कोई दिक्कत न हो। शव सीधे नीदरलैंड भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed