{"_id":"596cf3f84f1c1b875b8b4785","slug":"181500312568-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मलीन महंत गजाकेशर महाराज की पुण्य तिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मलीन महंत गजाकेशर महाराज की पुण्य तिथि मनाई
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सदगुरु धाम लोधियाखान के ब्रह्मलीन महंत और रमता पंच के श्री महंत नागा बाबा गजाकेशर महाराज की पहली पुण्यतिथि पर लोधियाखान आश्रम में तमाम अनुष्ठान हुए। अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। देर रात तक वहां ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। सैकड़ों संतों की मौजूदगी में भंडारा भी हुआ। इससे पूर्व ब्रह्मलीन महंत की समाधि पर वन पंचायत सरपंच दीपक जोशी और मान सिंह करायत सहित तमाम अनुयायियों ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके गुरुभाई महंत संध्या गिरि महाराज ने की। मालूम हो कि एक साल पूर्व महंत नागा बाबा गजाकेशर महाराज ने समाधि ले ली थी, उनके पूरे देश में सैकड़ों भक्त हैं। उनकी पहली बरसी पर दूर-दराज के शहरों से भी भक्तजनों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों के सहयोग से वहां अखंड रामायण पाठ भी हुआ। भंडारे में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम संचालकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार भी जताया।
विज्ञापन