फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   180 buses deployed for Nainital and Kainchi

Nainital News: नैनीताल और कैंची के लिए लगाई 180 बसें

Sun, 15 Jun 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
180 buses deployed for Nainital and Kainchi
हल्द्वानी। कैंची मेले के लिए शनिवार से शटल सेवा शुरू की गई। हल्द्वानी बसअड्डे के साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज व केमू बसों से श्रद्धालुओं को कैंची भेजा गया। दिल्ली और देहरादून से पहुंचीं ट्रेनों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

कैंची मेले से एक दिन पहले हल्द्वानी बस अड्डे पर सुबह से कैंची धाम व नैनीताल जाने वाले यात्री पहुंचने लगे। शटल सेवा के जरिये शनिवार शाम तक रोडवेज प्रबंधन ने हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो के साथ ही रुद्रपुर, रामनगर, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा डिपो की 50 बसें नैनीताल व 31 बसें भवाली व कैंची भेजीं। वहीं केमू 100 बसों को काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ा किया था। वहां से शटल सेवा से यात्रियों को भवाली, कैंची भेजा गया। दोपहर बाद शटल सेवा में लगी रोडवेज व केमू की अधिकतर बसें खड़ी रह गईं। कैंची मेले के लिए नोडल अधिकारी नामित हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे व काठगोदाम डिपो के एआरएम राजेंद्र आर्य आदि बस अड्डे पर सुबह से शाम तक तैनात रहे।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स
कैंची मेले में भारी भीड़ के मद्देनजर हल्द्वानी व काठगोदाम रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। रेलवे पुलिस के अनुसार आरपीएफ इज्जतनगर के कार्मिकों की सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed