फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   18 schemes sanctioned for 01 crore 34 lakhs

01 करोड़ 34 लाख की 18 योजनाएं स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
18 schemes sanctioned for 01 crore 34 lakhs
हल्द्वानी डीएम कैम्प कार्यालय में खनन समिति की बैठक लेते डीएम सविन बंसल। फोटो: मेल से
हल्द्वानी। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति से शिक्षा, पेयजल, चिकित्सा और सड़क सुरक्षा से संबंधित एक करोड़ 34 लाख की 18 कार्ययोजनाओं की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति की बैठक हुई। प्रबंध समिति में उपलब्ध लगभग 25 करोड़ में से डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए गए। 31.69 लाख रुपये की दो योजनाएं निरस्त करने के साथ ही 21.13 लाख रुपये लागत की तीन योजनाओं को पुन: मानक परीक्षण के लिए कहा गया। बैठक में डीएफओ एनएम त्रिपाठी के सुझाव पर समिति ने निर्णय लिया कि पेयजल की उपलब्धता के लिए सभी गेटों पर न्यास फंड से जल संस्थान के माध्यम से हैंड पंप लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन कार्यों को मिली स्वीकृति
पश्चिमी खेड़ा गौलापार पाइप लाइन के लिए 5.90 लाख, सोनकर फार्म पाइप लाइन के लिए 8.50 लाख, एनएच-87 के किमी 83 से 90 किमी के मध्य डिवाइडर में अनावश्यक क्रासिंग बंद करने के लिए 21.88 लाख, एनएच-87 नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 84 से 90 के मध्य फुटपाथ पर जाल लगाने एवं जल निकासी आउटलेट के लिए 23.80 लाख, महिला चिकित्सालय से सरस बाजार तक डिवाइडर के ऊपर से रेलिंग लगाने के लिए 4.47 लाख, हल्द्वानी में यातायात नियंत्रण के लिए रोड सेफ्टी के लिए 14.54 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिनौनिया की छत मरम्मत के लिए 3.10 लाख, रा.प्रा.वि. तल्ली हल्द्वानी में फर्श मरम्मत एवं जल भराव निकासी के लिए 2.44 लाख, राउप्रावि मलुवाताल की छत मरम्मत को 4.20 लाख, राप्रावि नावली में कक्षा कक्ष की मरम्मत के लिए 2.50 लाख, राप्रावि खुटियाखाल के भवन मरम्मत को 2.07 लाख, राउप्रावि पनियाली की भवन मरम्मत को 2.19 लाख, राउप्रावि हरिनगर अक्सोड़ा के भवन मरम्मत को 6.05 लाख, राप्रावि शौचलिया धारी की छत मरम्मत के लिए 4.21 लाख, राउप्रावि उड़ुवा के मरम्मत को 7.45 लाख, राप्रावि मुरकुड़िया के मरम्मत को 4.51 लाख रुपये, गौला बैराज स्थित स्टोर की चहारदीवारी के प्राकलन 14.70 लाख रुपये, मार्ग संकेतक कार्य के लिए 0.70 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed