फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेड़ की टहनी ने ठप की बिजली सप्लाई

पेड़ की टहनी ने ठप की बिजली सप्लाई

Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की टहनी ने ठप की बिजली सप्लाई
हल्द्वानी। चिलचिलाती गर्मी के बीच पेड़ की टहनी ने बिजली सप्लाई ठप कर दी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर वन निगम कर्मियों ने दो घंटे का शट्डाउन लेकर 33 केवी लाइन पर आ रहे यूकेलिप्टस पेड़ को काटा। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

सोमवार को कठघरिया उपकेंद्र से निकलने वाली 33केवी लाइन पर यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी छूने से बिजली गुल हो गई थी। सोमवार को भी दोपहर में लोगों को बिना बिजली के दो घंटे काटने पड़े थे। इसके बाद मंगलवार सुबह से ही भीषण गर्मी थी, इस बीच लगभग सवा दस बजे बिजली गुल हो गई। बिजली सप्लाई बाधित होने से बिठौरिया, फतेहपुर, ब्लॉक, लालडांठ रोड, सद्भावना कॉलोनी, भट्ट कॉलोनी, शिव पार्वती विहार आदि क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह साढ़े दस बजे से गुल हुई बिजली दोपहर साढ़े बारह बजे आई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि वन निगम की ओर से सुबह पेड़ काटने की संस्तुति हो गई थी। 33केवी और 11केवी लाइन को बचाने के लिए शट्डाउन लिया गया और वन निगम के कर्मियों ने यूकेलिप्टस का पेड़ काट दिया, जिसके बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed