फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   परिवहन निगम की जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का विरोध

परिवहन निगम की जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का विरोध

Mon, 14 May 2018 02:46 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का विरोध
रिवर्स पार्किंग असिस्ट के जरिए ड्राइवर को पार्किंग या कार को पीछे करते समय सुविधा होगी।
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन निगम की जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का विरोध किया है। साथ ही जमीन किसी अन्य को स्थानांतरित करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं आईएसबीटी परिवहन निगम के स्वामित्व में बनाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


परिषद की ओर से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि परिवहन निगम की काठगोदाम स्थित मंडलीय कार्यशाला और डिपो कार्यशाला की 16190 वर्ग मीटर भूमि पांच अगस्त 1958 को रोडवेज को स्थानानांतरित की गई है। इसी प्रकार बस स्टेशन हल्द्वानी की 1620 वर्गमीटर और कार्यशाला हल्द्वानी की 3558 वर्ग मीटर भूमि दी गई, जो परिवहन निगम उत्तराखंड के स्वामित्व में है। कहा इस भूमि पर भू माफिया की नजर पूर्व से लगी हुई है। कहा कि अगर परिवहन निगम की भूमि का इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिये किया गया या किसी को हस्तांतरित की गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जीना, प्रदेश महामंत्री राम चंद्र रतूड़ी सहित कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन



- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दी आंदोलन की धमकी, डीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed