{"_id":"5ad7a70b4f1c1b86098b5550","slug":"171524082443-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन पर गिरी टहनी, साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन पर गिरी टहनी, साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी।
कमलुवागांजा 220केवी उपकेंद्र के पीछे शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लाइन पर टहनी गिरने के कारण आधे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति साढ़े चार घंटे तक गुल रही।
कमलुवागांजा 220केवी उपकेंद्र के पीछे से जा रही 33केवी की लाइन निकलती है। गुरमेज सिंह ने कमलुवागांजा मेहता में गेहूं की फसल उगाई थी। जिसका रकबा लगभग 60 बीघा है। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे शार्ट सर्किट के कारण गुरमेज सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। सिंह ने बताया कि साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच के बाद कार्रवाई होगी।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि इस कारण कमलुवागांजा, लामाचौड़, मुखानी, ब्लाक, कठघरिया, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।