{"_id":"5ad65a3e4f1c1b350a8b5106","slug":"171523997246-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्र में भी मधुमेह मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीमारी ज्यादा बढ़ने पर मरीज इलाज के लिए हल्द्वानी शहर में आ रहे हैं। इस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से 22 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
आईएमए हल्द्वानी के अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी और सचिव डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ पर भी जीवनशैली बदल रही है। पिछले कुछ समय में चंपावत से सबसे अधिक मधुमेह रोगी इलाज के लिए आए हैं। बताया कि महिलाओं में भी मधुमेह तेजी से हो रहा है। मरीजों की जांच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 22 अप्रैल (रविवार) को दीप्ति पब्लिक स्कूल कमलुवागांजा रोड पर आयोजित किया जाएगा।
डॉ. प्रमोद जोशी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डाक्टर रहेंगे। मधुमेह धीरे-धीरे हृदय, नस, गुर्दा, लीवर और पैरोें को नुकसान पहुंचाता है। शिविर में फिजीशियन, हृदय, नेत्र, मस्तिष्क एवं तंत्रिका, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ के अलावा डायटीशियन भी रहेंगे। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिन, यूरिक एसिड आदि जांच निशुल्क होगी। साथ ही जरूरतमंदों को दवाएं भी निशुल्क दी जाएंगी।
विज्ञापन
शिविर ये डाक्टर होंगे
- डॉ. केसी लोहनी, डॉ. मोहन तिवारी, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. देवाशीष गुप्ता, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत जोशी, डॉ. हीरा सिंह भंडारी, डॉ. प्रशांत मून, डॉ. मयंक पांगती, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. गुंजन, डॉ. पूनम।