फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टीबी मुक्त करने की शपथ ली

टीबी मुक्त करने की शपथ ली

Sun, 25 Mar 2018 02:53 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
टीबी मुक्त करने की शपथ ली
टीबी रोग को मिटाएंगे - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। विश्व क्षय रोग दिवस पर चिकित्सक, आशा कार्यकत्रियों और कर्मियों ने 2024 तक टीबी को खत्म करने की शपथ ली। राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं श्वास रोग विभाग में पल्य पोलियो अभियान की तर्ज पर क्षय रोग मुक्ति के लिए प्रयास करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दिनेश पनेरू ने बेस अस्पताल में जिला क्षय नियंत्रण कार्यालय के प्रांगण में सुपरवाइजरों को टैब बांटे। टीबी क्लीनिक में कार्यरत रमेश चंद्र चाहली, दाताराम, रोहित कुमार आर्या, भूपेंद्र सिंह, संजय नेगी और त्रिभुवन तिवारी को टीबी नियंत्रण के लिए सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किया। आशा कार्यकत्री सावित्री आर्या को भी उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। क्षय रोग से मुक्त हुए प्रेम सिंह ने इलाज के बारे में बताने के साथ ही बीमारी को लेकर अपने अनुभव बताए। संचालन वरिष्ठ सुपरवाइजर प्रमोद भट्ट ने किया। इस दौरान अजय भट्ट, संतोष पांडे, पारस साह, पुष्पा भट्ट, मोनिका तिवारी, अमित जोशी, कमलेश बचखेती, सुंदर सिंह खनायत, गणेश भट्ट, वेद प्रकाश प्रजापति, जगदीश पाठक आदि थे। टीबी एवं श्वास रोग विभाग में आयोजित हुए कार्यक्रम में डॉ. सीपी आर्या समेत अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed