{"_id":"5ab6bb1c4f1c1b92778b7407","slug":"171521924892-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ बकाया फिर भी विभाग कनेक्\nशन नहीं काट पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ बकाया फिर भी विभाग कनेक् शन नहीं काट पाया
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बकाएदारों को लेकर ऊर्जा निगम की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। पिछले दिनों दो विभागों के कनेक्शन काट दिए गए मगर अन्य को सिर्फ नोटिस देकर छोड़ दिया।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नगर निगम पर ऊर्जा निगम का लगभग 40 लाख रुपये बकाया था। बकाया जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया गया था क्योंकि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की थी और मेयर भाजपा का। वर्तमान में मेयर भी भाजपा के हैं और सरकार भी भाजपा की है। सरकार की हनक बिजली विभाग पर साफ दिखाई पड़ रही है। नगर निगम का इस समय भी 87.84 लाख रुपये बकाया है। ऊर्जा निगम सिर्फ नोटिस देकर चुप बैठा है। हालांकि ईई सिंचाई खंड गौलापार काठगोदाम पर 21.09 लाख, निदेशक चिड़ियाघर गौलापार काठगोदाम पर 03.04 लाख रुपये का बकाया होने से कनेक्शन काट दिया गया था। एसई शेखर त्रिपाठी का कहना है कि सभी विभागों से जल्द भुगतान करने को कहा है। भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि नगर निगम ने स्ट्रीट लाइन के एवज में 20 लाख रुपये का और अन्य कार्यालय के एवज में साढ़े तीन लाख रुपये का भुगतान किया है।
किस विभाग पर कितना बकाया
- नगर निगम 90 लाख (स्ट्रीट लाइट)
- नगर निगम मेयर कार्यालय पर 45 हजार
- पुलिस विभाग आठ लाख 05 हजार
- लोनिवि दो लाख
- डीएफओ तराई शीशमबाग वन परिसर 1.70 लाख
- खाद्य विभाग 43 हजार 330
- शिक्षा विभाग दो लाख 92 हजार
- स्वास्थ्य विभाग पर 10 लाख