{"_id":"5a5fb0a34f1c1ba0268b4f5d","slug":"171516220579-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब पीड़ित दस मरीजों की हुई ड्रेसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब पीड़ित दस मरीजों की हुई ड्रेसिंग
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तेजाब पीड़ितों की सर्जरी के दस दिन बाद बुधवार को दस मरीजों की ड्रेसिंग सेंट्रल हॉस्पिटल में की गई। ड्रेसिंग एसआईएमएस के डॉक्टर इब्राहिम ने की।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन से छह जनवरी तक एसआईएमएस अस्पताल वाडापलानी, चेन्नई और सेंट्रल हॉस्पिटल के सहयोग से तेजाब पीड़ितों के लिए निशुल्क परीक्षण एवं सर्जरी शिविर आयोजित किया गया था। उत्तर भारत में अपनी तरह के पहले निशुल्क शिविर में नौ राज्यों से तेजाब पीड़ित आए थे। शिविर में चार दिन के भीतर 23 तेजाब पीड़ितों की सर्जरी हुई थी। बुधवार को सेंट्रल हॉस्पिटल में नाजिया (हल्द्वानी), शाहिद (हल्द्वानी), फैजान (हल्द्वानी), सुमाल्या (हल्द्वानी), जहांआरा (हल्द्वानी), सितारा बी (बदायूं), अजीत सिंह (एटा), मीरा देवी (बरेली), पुष्पा देवी (बागेश्वर) और परवीन (देवबंद सहारनपुर) की ड्रेसिंग एसआईएमएस से आए डॉ. इब्राहिम एवं सेंट्रल हास्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रकाश ने की।