{"_id":"5a58ef0c4f1c1bf7408b474e","slug":"171515777804-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली-नदुली-दौलाधार मोटर मार्ग का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली-नदुली-दौलाधार मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से मोटर मार्ग की बाट जोह रहे मल्ला विशुवा, डोबा, सिरखे और जखोली के ग्रामीणों का सपना अब पूरा होने की उम्मीद है। यहां के लिए पूर्व में स्वीकृत पाली-नदुली-दौलाधार चार किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक करन माहरा ने सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने विधायक निधि से क्षेत्र के विकास के लिए छह लाख रुपये भी स्वीकृत किए।
पाली-नदुली-दौलाधार सड़क को 2008 में स्वीकृति मिली थी, जबकि 2015 में सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति हुई, लेकिन वन भूमि का पेंच फंस जाने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। 2016 में वन भूमि का निस्तारण हुआ। अब भूमि पूजन के साथ सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विधायक करन माहरा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इसका भूमि पूजन किया। इस दौरान जिपंस अमित पांडे, त्रिभुवन फर्त्याल, महेश आर्या, गोपाल सिंह, बीना देवी, दिनेश चंद्र, हीरा सिंह रावत, भूपाल नेगी, बीडीसी सदस्य विक्रम कुमार, राजेंद्र जोशी आदि थे। संचालन प्रमोद जोशी ने किया।