फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में फिर लगी आग

नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में फिर लगी आग

Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में फिर लगी आग
हल्द्वानी। नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी ग्राउंड के सड़क के किनारे के हिस्से में आग लगा दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लोगों की शिकायत है कि बार-बार फोन करने के बाद भी निगम से कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में बुधवार को एक बार फिर आग लगा दी गई। आग से धुंआ उठने पर आसपास के मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया। मौहल्ले वालों का आरोप है कि कोई मदद को नहीं पहुंचा तो खुद ही आग बुझाने में जुट गए। जन विकास समिति के तस्लीम ने बताया कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने पर ट्रंचिंग ग्राउंड से धुंआ उठता है और इससे इंदिरा नगर सहित अन्य कालोनी के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार आग लगने की घटनाएं और निगम की ओर से कोई सक्रिय पहल न होने से नाराज जन विकास समिति और स्थानीय लोगों ने धरना देने की चेतावनी दी है। पहले भी ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगी थी तो लोगों ने डीएम को मामले की जानकारी दी, तब निगम प्रशासन हरकत में आया था। इसके बाद से हालात जस के तस बने हुए हैं। वही, नगर आयुक्त हरवीर सिंह के मुताबिक आग लगने की सूचना उन्हें मिल गई थी। आग बुझा लिए जाने की जानकारी भी मिली है। अगर आग नहीं बुझी है तो बृहस्पतिवार को यह बुझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed