{"_id":"5a3d38864f1c1b8e698c34d7","slug":"171513961606-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में धरना शुरू
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर यहां कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का मानदेय 18 हजार रुपये करने और लंबित देयकों का भुगतान करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई है।
शाखा पदाधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार सुबह रोडवेज कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी कर धरना दिया। धरना 23 दिसंबर को भी जारी रहेगा। तय हुआ कि मांगें पूरी नहीं होने पर 26 दिसंबर को मंडलीय कार्यालय काठगोदाम पर धरना प्रदर्शन होगा। यदि इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
अध्यक्षता अध्यक्ष लाल सिंह फर्त्याल और संचालन मंत्री मनोहर सिंह रावत ने किया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री तारादत्त जोशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जीवन सिंह देउपा, मदन सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, लोकपाल सिंह, रविंद्र बजेठा, विपिन चंद्र, भुवन चंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह परिहार, नंदन सिंह, पान सिंह, पदमा देवी, विनोद कुमार, रमेश चंद्र आर्या आदि थे।