फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब घर बैठे करें गंदगी की शिकायत

अब घर बैठे करें गंदगी की शिकायत

Tue, 12 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे करें गंदगी की शिकायत
हल्द्वानी। अपनी कॉलोनी या वार्ड में आप सफाई व्यवस्था से खुश नहीं है और बार-बार नगर निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब घर बैठे गंदगी की शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने स्वच्छता एप शुरू कर दिया है। आपको अपने मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करना होगा। नगर निगम प्रशासन 24 घंटे के भीतर इस समस्या का निस्तारण करेगा।
विज्ञापन


भारत सरकार ने नगर निगम और नगर पंचायत की समस्याओं के निराकरण के लिए स्वच्छता एमओएचयूए एप बनाया है। इस एप को डाउनलोड करके अपने वार्ड या नगर निगम क्षेत्र की किसी भी समस्या का फोटो अपलोड करके शिकायत दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें शिकायत

यह एप गूगल के प्लेस्टोर में मौजूद है। इसके लिए गूगल के प्ले स्टोर में जाकर स्वच्छता एमओएचयूए लिखना है। इसके बाद आए एप को डाउनलोड करना है।

एप को लोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालना है। मोबाइल नंबर में ओटीपी आएगा। गूगल आपकी लोकेशन खुद सर्च करेगा। इसके बाद ओके करके इसमें शिकायत दर्ज की जा सकती है।


एप को चलाने के बारे में दी जानकारी

उपनगर आयुक्त नीरज जोशी ने सोमवार को निगम के सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को इस एप की जानकारी दी। उन्होंने इस एप में आई शिकायत को देखने और निस्तारण करने की जानकारी कर्मचारियों को दी।

इस एप में तीन शिकायतें आई हैं। इनका निस्तारण कर दिया गया है। जो शिकायतें आएंगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। - नीरज जोशी उपनगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed