{"_id":"599ca1584f1c1bce3e8b45fc","slug":"171503437144-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कालेज में सबके लिए प्रवेश खुले तो जमा हो गए 921 आवेदन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कालेज में सबके लिए प्रवेश खुले तो जमा हो गए 921 आवेदन फार्म
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को सबके लिए प्रवेश का मौका मिलने पर विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ गया। एक ही दिन में 965 ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा हो गए। इसमें सबसे अधिक प्रवेश आवेदन फार्म बीए पहले सेमेस्टर के लिए आए हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वाले स्नातक पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग बुधवार को होगी और चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क 24 अगस्त को जमा किया जाएगा।
एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक पहले सेमेस्टर समेत परास्नातक विषयों में ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन करने की छूट मिलने पर मंगलवार सुबह दस बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए। कंप्यूटर लैब में ऑफलाइन प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने को विद्यार्थियों की लंबी लाइन लगी होने पर कई विद्यार्थी काउंसिलिंग काउंटरों पर आवेदन फार्म जमा कराने लगे। काउंसिलिंग काउंटरों पर आवेदन फार्म जमा होने के साथ ही मेरिट में चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश शुल्क के चालान भी काटे जाने के कारण वहां भी विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा। यह प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने मंगलवार को फार्म जमा किए हैं उनकी काउंसिलिंग बुधवार को होगी।