फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   170 girls absent in female fireman recruitment

महिला फायरमैन भर्ती में 170 युवतियां गैर हाजिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
170 girls absent in female fireman recruitment
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान लंब
हल्द्वानी। महिला फायरमैन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहले दिन 158 और दूसरे दिन 156 महिला अभ्यर्थी सफल हुई। दोनों दिनों में कुल 314 महिला अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से महिला फायरमैन के पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन मिनी स्टेडियम में 400 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 233 परीक्षार्थी ही पहुंचीं। 167 युवतियां शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए नहीं आई। नाप तोल के दौरान कुछ कमियों के चलते 50 महिला अभ्यर्थियों की छंटनी हो गई। आयोग की तरफ से गठित बोर्ड में प्रभारी एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर और सीओ विभा दीक्षित, सीएफओ संजीवा कुमार अलग-अलग राउंड की परीक्षा ले रहे थे। क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के अनुसार क्रिकेट बॉल थ्रो में दो और लंबी कूद में 22 युवतियां असफल हो गई। 50 मीटर की दौड़ और शटल दौड़ में कोई अभ्यर्थी असफल नहीं हुआ लेकिन स्किपिंग में एक युवती असफल हो गई। इस प्रकार पांचों चरणों में कुल 75 युवतियां असफल हो गई। भर्ती प्रभारी एसएसपी ने गणना के बाद 156 महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित किया।
विज्ञापन

घायल अभ्यर्थी 13 जून को देंगे परीक्षा
एसएसपी पंकज भट्ट ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान घायल परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए 13 जून की तिथि निर्धारित की है। दोनों दिनों की परीक्षा में पांच युवतियां चोटिल हुई हैं। भर्ती बोर्ड का मानना है कि इस अंतराल में चोटिल अभ्यर्थी स्वस्थ्य हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-=------------=-
इधर, 459 में से 259 युवक हुए पास
- रविवार से चल रही नैनीताल जनपद की पुलिस भर्ती प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। रविवार से आईआरबी बैलपड़ाव में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चल रही है। दो दिन में हुई शारीरिक परीक्षा में बुलाए गए 800 में से 459 अभ्यर्थी हाजिर हुए, इनमें 259 सफल हुए, जबकि 200 अभ्यर्थी फेल होकर परीक्षा से बाहर हो गए। परीक्षा मंगलवार को भी जारी रहेगी।

आईआरबी बैलपड़ाव में पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती चल रही है। रविवार को 400 अभ्यर्थियों में से 210 उपस्थित हुए, जबकि 190 अनुपस्थित रहे। इनमें से 112 शारीरिक परीक्षा में सफल हुए और 98 फेल हो गए। सोमवार को 400 में से 249 उपस्थित और 151 अनुपस्थित रहे। इनमें 147 अभ्यर्थी सफल हुए जबकि 102 असफल रहे। भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिये रिकॉर्डिंग की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में रोजाना 400 अभ्यर्थियों को शामिल किया जा रहा है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। भर्ती भर्ती केंद्र प्रभारी सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी, वीर सिंह राणा, रतनमणि पांडेय, हरकेश सिंह, सूबेदार योगेंद्र सिंह, प्लाटून कमांडर मनीष भाकुनी, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed