फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   17 people crammed into the jeep with permit of seven passengers in haldwani

Haldwani: सात यात्रियों को ले जाने का परमिट...जीप में ठूंस दिए 17 लोग, परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

Tue, 02 Jul 2024 08:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 08:16 AM IST
सार

परिवहन विभाग ने ओखलढूंगा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक जीप को जांच के लिए रोका तो उसमें 17 यात्री बैठे हुए थे जबकि वाहन सात सवारी में पास था। जीप की फिटनेस, टैक्स भी जमा नहीं था। विभाग ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन
17 people crammed into the jeep with permit of seven passengers in haldwani
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने ओखलढूंगा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक जीप को जांच के लिए रोका तो उसमें 17 यात्री बैठे हुए थे जबकि वाहन सात सवारी में पास था। जीप की फिटनेस, टैक्स भी जमा नहीं था। परिवहन विभाग के टीटीओ ने हैड़ाखान पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन

ओखलढूंगा क्षेत्र में सड़क हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग सप्ताह में दो बार चेकिंग अभियान चला रहा है। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ओखलढूंगा क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान जीप (यूके04टीए 5368) को रोका गया तो इसमें 17 सवारियां बैठी थी। जब चालक से वाहन के प्रपत्र मांगे गए तो उसने मना कर दिया। एप में प्रपत्रों की जांच की गई तो वाहन का टैक्स और फिटनेस नहीं थी। जब वाहन को सीज कर ले जाया जाने लगा तो चालक ने वाहन के तार खींच दिए। इससे वाहन बंद हो गया। कहा कि चालक के खिलाफ टीटीओ जगदीश आर्या ने हैड़ाखान पुलिस को सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- गजब: यूट्यूबर से मिलने इंदौर से भागकर हल्द्वानी पहुंचा किशोर, किराना दुकान में काम कर जुटाए पैसे; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में परिवहन विभाग ने चार वाहन किए सीज
परिवहन विभाग की टीम ने ओखलकांडा और बेतालघाट मार्ग पर 28 से 30 जून तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चार वाहन सीज किए। 159 वाहनों के चालान किए गए।

टैक्सी यूनियन ने काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर
कुमाऊं द्वार टैक्सी मालिक एवं चालक कल्याण समिति ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें कुछ लोगों पर यूनियन का नाम खराब करने का आरोप लगाया है। यूनियन के अध्यक्ष कृष्णानंद पांडे ने कहा है कि कुछ लोग यूनियन का नाम लेकर गुड्स कैरियर हटाने के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। कहा कि उनकी यूनियन परिवहन विभाग के अभियान के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed