फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager reaches Haldwani after running away from Indore to meet YouTuber

गजब: यूट्यूबर से मिलने इंदौर से भागकर हल्द्वानी पहुंचा किशोर, ऐसे जुटाए थे पैसे; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

Tue, 02 Jul 2024 08:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 08:17 AM IST
सार

इंदौर मध्यप्रदेश निवासी किशोर घर से भागकर रविवार रात रामपुर रोड निवासी यूट्यूबर से मिलने हल्द्वानी पहुंच गया। बच्चे से बातचीत के बाद यूट्यूबर ने टीपीनगर चौकी पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Teenager reaches Haldwani after running away from Indore to meet YouTuber
यूट्यूबर से मिलने इंदौर से भागकर हल्द्वानी पहुंचा किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मध्यप्रदेश निवासी किशोर घर से भागकर रविवार रात रामपुर रोड निवासी यूट्यूबर से मिलने हल्द्वानी पहुंच गया। बच्चे से बातचीत के बाद यूट्यूबर ने टीपीनगर चौकी पुलिस को सूचना दी। बच्चे के परिजन अपने बेटे को लेने के लिए इंदौर से निकल गए हैं। किशोर ने वीडियो से यूट्यूबर के घर का पता खोजा था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोर कक्षा आठ का छात्र है। पुलिस और बाल कल्याण समिति के लोगों ने जब किशोर के परिजनों से बातचीत की तो वह दंग रह गए। बच्चे की मां इंदौर में राईस मिल में काम करती हैं। बड़ा भाई इंदौर सिटी बस में कंडक्टर की नौकरी करता है। पता चला कि यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने के लिए किशोर ने शहर की किराना दुकानों पर काम करके रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन


वह ट्रेन से पहले दिल्ली और उसके बाद हल्द्वानी पहुंचा। यहां से ई-रिक्शा बुक करके रामपुर रोड पर यूट्यूबर के घर पहुंचा। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि किशोर को सकुशल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है। मंगलवार को परिजन हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद किशोर को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed