{"_id":"5bdf34fbbdec2269af6496e7","slug":"161541354747-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पट्टी। नगर को साफ सुथरा रखने में नगर पंचायत फेल साबित हो रहा है। नगर की हर गली में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फैला कचरा सड़ने लगा है, जिससे उठती दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कूड़ा उठाने की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन कि बात कर रही है। उधर नगर पंचायत मिशन पर पलीता लगाने में लगी हुई है। दीपावली के पर्व पर घर की साफ सफाई तो हो गई है लेकिन नगर में कई दिनों से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत की ओर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे दुकानदारों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
इसके अलावा नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं होने से नालों कचरा में भर गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। रविवार को व्यापारियों ने बाजार में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दीपावली से पहले नगर का कूड़ा उठाने की मांग की। वहां व्यापार मंडल संगठन मंत्री मो. हासिम, समीर आलम, सतपाल सैनी, ओमकार, जीतीं सैनी, विजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विनोद, बबलू सैनी आदि थे।