फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेल संघों पर नकेल कसने की तैयारी

खेल संघों पर नकेल कसने की तैयारी

Mon, 01 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खेल संघों पर नकेल कसने की तैयारी
हल्द्वानी। राज्य में संचालित हो रहे खेल संघों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी में है। खेल निदेशक ने संघों को पत्र भेजकर सूचनाएं खेल निदेशालय से साझा करने को कहा है। सरकार सूचनाएं न देने वाले संघों की वित्तीय मदद से हाथ खींच सकती है।
विज्ञापन

बीते अगस्त में राज्य सरकार ने खेल कोड लागू किया था। पांच सितंबर को खेल निदेशक ने खेल कोड के संबंध में आदेश जारी कर दिया था। नए खेल निदेशक प्रताप साह ने भी बीते सोमवार को खेल संघों को पत्र भेजकर सूचनाएं खेल निदेशालय को देने को कहा है। खेल निदेशक ने बताया कि खेल संघों को सूचनाएं देने के लिए पत्र भेजा गया है। इससे खेल कोड के अनुसार सरकार संघों की मदद कर सके। अगर खेल संघ नियमावली के अनुसार नहीं चलेंगे तो उनकी वित्तीय मदद रोकी जा सकती है।
विज्ञापन


खेल निदेशक ने मांगी संघ से जुड़ी सूचनाएं
सूचनाएं नहीं देने पर बंद हो सकती है मदद

ये मांगी हैं सूचनाएं
निदेशक ने खेल संघों से संघों से जुड़ी कई सूचना मांगी हैं। इसमें पूछा गया है कि
- खेल संघ में कोई सरकारी कर्मचारी तो नहीं है?
- अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सरकारी विभागों के कर्मचारी तो नहीं हैं?
- खेल विभाग के कर्मचारी तो संघ में पदाधिकारी नहीं हैं?
- सरकारी कर्मचारी अगर पदाधिकारी है तो कितने वर्ष से तैनात है।
- संघ की नियमावली क्या है?
- नियमावली अनुसार कब संघ के चुनाव किए गए थे?
- संघ के आय-व्यय का ब्योरा
- पदाधिकारियों की उम्र क्या है?

ओलंपिक से जुड़े हैं 40 खेल संघ
प्रदेश में ओलंपिक से जुड़े खेल संघ संचालित हो रहे हैं। कई खेल संघ चल रहे हैं, जिनकी ओलंपिक में मान्यता नहीं है। सरकार खेल संघों को वित्तीय मदद भी करती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर खिलाड़ियों को खेल किट भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed